

सन्मार्ग संवाददाता
श्री विजयपुरम : अहमदाबाद, गुजरात में 30 मार्च 2026 से आयोजित होने वाली 35वीं राष्ट्रीय अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप 2026 के मद्देनजर अंडमान निकोबार शतरंज संघ द्वारा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अंडर-17 प्रतियोगिता देशभर के प्रतिभाशाली युवा शतरंज खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगी।
एएनसीए द्वारा यह चयन परीक्षण 14 मार्च 2026 को एएनसीए शतरंज केंद्र, डेयरी फार्म, श्री विजय पुरम में आयोजित किया जाएगा। 1 जनवरी 2008 या उसके बाद जन्मे शतरंज खिलाड़ी इन चयन परीक्षणों में भाग लेने के पात्र होंगे। अंडर-17 चयन परीक्षण में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे 12 मार्च 2026 तक अपनी प्रविष्टियां जमा कर दें। पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी एएनसीए की कार्यालय कार्यकारी जी. सुधा से 9933217055 पर संपर्क कर सकते हैं या anchessassociation@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।