Hormuz पर अनिश्चितता बरकरार, भारतीय समेत कई टैंकरों ने बदला रास्ता

ईरान के ‘खुला’ दावे पर भरोसा नहीं, नई शर्तों से शिपिंग सेक्टर में असमंजस
Hormuz पर अनिश्चितता बरकरार, भारतीय समेत कई टैंकरों ने बदला रास्ता
Published on

Strait of Hormuz को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। ईरान और अमेरिका के ‘खोलने’ के ऐलान के बावजूद कम से कम पांच भारतीय और ग्रीक तेल टैंकरों ने अपना रास्ता बदल लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फारसी खाड़ी में आगे बढ़ रहे कई जहाज बीच रास्ते से लौट गए। जहाज मालिकों और तेल कारोबारियों के बीच अभी भी असमंजस बना हुआ है।

ईरान के विदेश मंत्री ने मार्ग को पूरी तरह खुला बताया था, लेकिन बाद में Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने नई शर्तें लागू कर दीं। अब जहाजों को गुजरने के लिए ईरानी नौसेना से अनुमति लेना जरूरी बताया गया है।

अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने की चेतावनी के बीच, इस अहम समुद्री मार्ग को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in