SIR के काम का दबाव नहीं झेल सके BLO ने गंगा में लगाई छलांग

माझी और फेरीकर्मियों ने बचाई जान
Unable to bear the pressure of Sir's work, the BLO jumped into the Ganga.
अस्पताल में इलाजरत बीएलओ से हाल पूछते विधायक राज चक्रवर्ती, साथ हैं पार्षद सम्राट तपादार
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

टीटागढ़ : उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा आर.पी. हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मोहम्मद कयामुद्दीन ने शनिवार को 'सर्वे ऑफ इंडियन रेजिडेंट्स' (SIR) के भारी कार्यभार और मानसिक दबाव के चलते गंगा में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। टीटागढ़ निवासी कयामुद्दीन पेशे से शिक्षक होने के साथ-साथ बीएलओ (BLO) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। घटना उस समय हुई जब वह श्रीरामपुर से फेरी घाट के जरिए लौट रहे थे। बीच नदी में अचानक उन्होंने नाव से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद फेरीकर्मियों और गोताखोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती ने अस्पताल जाकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही बैरकपुर के विधायक राज चक्रवर्ती शनिवार देर रात ही बी.एन. बोस जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित शिक्षक से मुलाकात की। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मोहम्मद कयामुद्दीन के परिजनों और सहकर्मियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से एसआईआर प्रक्रिया के आंकड़ों और नामों के सत्यापन को लेकर भारी तनाव में थे। शिक्षक ने स्वयं बताया कि पोर्टल पर डेटा अपलोड करने और समय सीमा समाप्त होने के कारण वह बेहद डरे हुए थे। उन्होंने यह भी साझा किया कि कई लोगों के नाम सूची से बाहर हो रहे थे और नए लोगों को अचानक सुनवाई के पत्र भेजे जा रहे थे, जिसका जवाब देना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।

बैग में था एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण फॉर्म और सरकारी दस्तावेज

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कयामुद्दीन के पास एक बैग था जिसमें एसआईआर से संबंधित महत्वपूर्ण फॉर्म और सरकारी दस्तावेज थे। छलांग लगाने से पहले उन्होंने बैग को सुरक्षित स्थान पर रख दिया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी गहरे सदमे में हैं। बैरकपुर के बी.एन. बोस अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर रख रही है। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त बोझ और उससे उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in