हावड़ा : अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत

उलुबेड़िया-श्यामपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,
Fatal Bike Truck Collision in Uluberia: 19 Year Old Dies
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के उलुबेड़िया-श्यामपुर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाड़ी गड़चुमुक (श्यामपुर) निवासी 19 वर्षीय शेख आसिफ अहमद अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से मेचेदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान जगदीशपुर खेया रोड मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

चिकित्सकों ने युवक को घोषित किया मृत, ट्रक जब्त

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उलुबेड़िया शरतचंद्र चट्टोपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रिश्तेदार का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही उलुबेड़िया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए लगा जाम पुलिस की मशक्कत के बाद साफ कराया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in