उलूबेड़िया नगर पालिका बोर्ड भंग !

चेयरमैन और वाइस चेयरमैन समेत 20 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Uluberia Municipality Board Dissolved: Chairman & 20 Councilors Resign in West Bengal
फाइल फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक खबर सामने आई है। उलूबेड़िया नगर पालिका के कुल 32 पार्षदों में से 20 पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इतने बड़े पैमाने पर हुए इस्तीफों के कारण नगर पालिका बोर्ड व्यावहारिक रूप से भंग हो गया है।

इस्तीफों का यह दौर मंगलवार रात को शुरू हुआ, जब नगर पालिका के चेयरमैन अभय दास और 10 अन्य पार्षदों ने अपना पद छोड़ दिया। इसके कुछ ही समय बाद, वाइस चेयरमैन इनामुर रहमान सहित अन्य 10 पार्षदों ने भी सामूहिक रूप से अपने त्यागपत्र उलूबेड़िया के एसडीओ को सौंप दिए।

नगर विकास मंत्री ने की पुष्टि, जल्द नियुक्त होगा प्रशासक

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के नगर विकास एवं नगर नियोजन विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय ने पुष्टि की है कि विभाग को चेयरमैन और अधिकांश पार्षदों के इस्तीफे मिल चुके हैं।

इस्तीफे के कारणों के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि पार्षदों की शिकायत थी कि स्थानीय नागरिकों को सुचारु रूप से नागरिक सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं, जिससे असंतुष्ट होकर उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नागरिकों को बिना किसी बाधा के सेवाएं मिलती रहें, इसके लिए जल्द ही एक प्रशासनिक अधिकारी (Administrator) की नियुक्ति की जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in