ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेन ने पश्चिम एशिया में ‘शाहेद’ ड्रोन मार गिराए: जेलेंस्की

यूक्रेनी इंटरसेप्टर ड्रोन से कई देशों की वायु रक्षा मजबूत, बदले में ऊर्जा सुरक्षा के लिए हथियार और वित्तीय मदद
ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेन ने पश्चिम एशिया में ‘शाहेद’ ड्रोन मार गिराए: जेलेंस्की
Published on

कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुलासा किया है कि ईरान युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना ने पश्चिम एशिया के कई देशों में ईरानी डिजाइन वाले ‘शाहेद’ ड्रोनों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत यूक्रेन अपने सहयोगी देशों को उन हथियारों से निपटने में मदद कर रहा है जिनका इस्तेमाल रूस उसके खिलाफ कर रहा है।

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेनी बलों ने देश में विकसित और युद्ध में परखे गए इंटरसेप्टर ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए विदेशों में सक्रिय अभियानों में हिस्सा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई प्रशिक्षण मिशन नहीं था, बल्कि आधुनिक और प्रभावी वायु रक्षा तंत्र बनाने में सहयोग देने की पहल थी।

ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच अस्थायी युद्धविराम से पहले यूक्रेन ने इन रक्षात्मक अभियानों में भाग लिया था। हालांकि, उन्होंने इसमें शामिल देशों के नाम उजागर नहीं किए, लेकिन बताया कि 228 यूक्रेनी विशेषज्ञ विभिन्न देशों में तैनात किए गए थे।

जेलेंस्की के मुताबिक, इन समझौतों के बदले यूक्रेन को अपने ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा के लिए हथियार, तेल, डीजल और कुछ मामलों में वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी यूक्रेन की ऊर्जा स्थिरता को मजबूत करेगी और भविष्य में इसे एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in