यूक्रेन अब मचाएगा तबाही! जर्मनी ने दी ऐसी घातक मिसाइल

अमेरिकी पैट्रियट प्रणाली से देश की सुरक्षा में मजबूती, हमलों का मिलेगा करारा जवाब
यूक्रेन अब मचाएगा तबाही! जर्मनी ने दी ऐसी घातक मिसाइल
Published on

नई दिल्ली: परिष्कृत पैट्रियट प्रणालियां घातक मिसाइलों के विरुद्ध सबसे प्रभावी हथियार हैं। यह रेथियॉन टेक्नोलॉजी द्वारा विकसित एक मोबाइल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है। यह प्रणाली एक रडार, नियंत्रण प्रणाली, पावर यूनिट और लॉन्चरों से मिलकर बनी है और अपनी उन्नत तकनीकों के कारण अमेरिका की सबसे परिष्कृत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक मानी जाती है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर कहा कि अधिक पैट्रियट अब यूक्रेन में हैं और उन्हें अभियान में लगाया जा रहा है। बेशक, हमारे राष्ट्र के सम्पूर्ण भूभाग में प्रमुख अवसंरचना स्थलों और हमारे शहरों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रणालियों की आवश्यकता है। उन्होंने पैट्रियट के लिए जर्मनी और उसके चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का आभार व्यक्त किया।

जर्मनी ने तीन महीने पहले कहा था कि वह यूक्रेन को दो और पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियां देगा। यह आश्वासन मिलने के बाद कि अमेरिका जर्मनी को नए पैट्रियट्स की आपूर्ति को प्राथमिकता देगा, वह उसके भंडार को भरने के लिए इस कदम पर सहमत हो गया। पैट्रियट प्रणालियां केवल अमेरिका में ही बनाई जाती हैं।

जर्मनी द्वारा मिला सहयोग

जर्मनी ने तीन महीने पहले कहा था कि वह यूक्रेन को दो और पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियां देगा। यह आश्वासन मिलने के बाद कि अमेरिका जर्मनी को नए पैट्रियट्स की आपूर्ति को प्राथमिकता देगा। वह उसके भंडार को भरने के लिए इस कदम पर सहमत हो गया। पैट्रियट प्रणालियां केवल अमेरिका में ही बनाई जाती हैं।

नाटो यूक्रेन को बड़े हथियारों की नियमित आपूर्ति का समन्वय कर रहा है। यूरोपीय सहयोगी और कनाडा ज्यादातर उपकरण अमेरिका से खरीद रहे हैं। जिसके पास तैयार सैन्य सामग्री का बड़ा भंडार है, साथ ही ज्यादा प्रभावी हथियार भी हैं। ट्रंप प्रशासन पिछले बाइडेन प्रशासन के विपरीत यूक्रेन को कोई हथियार नहीं दे रहा था।

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रविवार से सोमवार तक रात में यूक्रेन पर विभिन्न प्रकार की 12 मिसाइलें और 138 हमलावर एवं छद्म ड्रोन दागे।अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी सूमी क्षेत्र में रूसी ड्रोन एक घर पर गिरा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। सूमी में हुए एक अन्य हमले में दो महिलाएं भी घायल हुईं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in