संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे UAE के शेख जायद, मोदी ने एयरपोर्ट पहुंच लगाया गले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान की अगवानी की। ये इस बात का संकेत है कि भारत अल नाह्यान की यात्रा को कितना महत्व देता है।
संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे UAE के शेख जायद, मोदी ने एयरपोर्ट पहुंच लगाया गले
Published on: 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान की अगवानी की। ये इस बात का संकेत है कि भारत अल नाह्यान की यात्रा को कितना महत्व देता है।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अल नाह्यान राष्ट्रीय राजधानी में दो घंटे से भी कम समय तक रहेंगे।

यूएई के राष्ट्रपति की भारत यात्रा पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका संबंधों में आई गिरावट, यमन को लेकर सऊदी अरब और यूएई के बीच बढ़ते तनाव और गाजा में अस्थिर राजनीतिक परिदृश्य के कारण उत्पन्न स्थिति के बीच हो रही है। अल नाह्यान और मोदी जल्द ही व्यापक वार्ता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार और निवेश, रक्षा उद्योग सहयोग और ऊर्जा पहल पर वार्ता होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की संभावना है। सत्ता संभालने के बाद से नाह्यान की यह भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा है, जबकि गत 10 वर्षों में यह उनकी पांचवीं यात्रा है।

संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुंचे UAE के शेख जायद, मोदी ने एयरपोर्ट पहुंच लगाया गले
Trump Tariff: रूसी तेल पर Foreign Minister S Jaishankar का America को करारा जवाब, देखें वीडियो
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News