UAE ने मार गिराए ईरान के ड्रोन और मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम हुआ सक्रिय

दुबई और अबू धाबी में बजे सायरन; अब तक 189 बैलिस्टिक मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन को रोका गया
UAE ने मार गिराए ईरान के ड्रोन और मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम हुआ सक्रिय
Published on

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सेना ने दावा किया है कि उसके सैन्य हेलीकॉप्टरों और एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात जॉइंट एविएशन कमांड के एएच-64डी अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर कार्रवाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि रडार सिस्टम ने आसमान में आने वाले मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) और मिसाइलों का पहले पता लगाया, फिर उन्हें ट्रैक किया गया और अंत में हवा में ही नष्ट कर दिया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

यूएई सशस्त्र बलों ने कहा कि वे देश के खिलाफ किसी भी हमले या खतरे को रोकने या उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि “यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम फिलहाल ईरान की ओर से आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों का सामना कर रहे हैं।”

यूएई के अनुसार, कथित “ईरानी आक्रामकता” शुरू होने के बाद से अब तक कुल 189 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है। इनमें से 175 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया, जबकि 13 मिसाइलें जमीन तक पहुंचने से पहले समुद्र में गिर गईं। अधिकारियों ने बताया कि केवल एक मिसाइल ही यूएई की जमीन पर गिरी।

इसके अलावा कुल 941 ईरानी ड्रोन भी पकड़े गए, जिनमें से 876 को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया, जबकि 65 देश के भीतर गिर गए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया गया और उन्हें भी सफलतापूर्वक मार गिराया गया।

शनिवार शाम दुबई और अबू धाबी में सायरन और अलार्म बजने लगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और लड़ाकू विमानों द्वारा ड्रोन को नष्ट किए जाने के कारण थीं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in