ISI को संवेदनशील जानकारी देने वाले दो लोग पंजाब से गिरफ्तार

गुरदासपुर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को कर दिया विफल
ISI को संवेदनशील जानकारी देने वाले दो लोग पंजाब से गिरफ्तार
Published on

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि एक अभियान में गुरदासपुर पुलिस ने, संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के प्रयास को विफल कर दिया। यादव ने बताया कि 15 मई 2025 को विश्वसनीय खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि सुखप्रीत सिंह और करणबीर सिंह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित गोपनीय विवरण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा कर रहे थे। इस सूचना में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेना की आवाजाही और प्रमुख रणनीतिक स्थान शामिल थे।

मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से खुफिया जानकारी की हुई पुष्टि : उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों (संदिग्धों के) मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच से खुफिया जानकारी की पुष्टि हुई है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और आठ कारतूस (.30 बोर) भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी आईएसआई में अपने आकाओं के कथित तौर पर सीधे संपर्क में थे और उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की थी। गुरदासपुर के दोरंगला थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यादव ने बताया कि जांच जारी है और जैसे-जैसे मामले की तह तक जाएंगे, और खुलासे होंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in