IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते दो लोग गिरफ्तार

आरोपियों के पास से 56 टिकट बरामद
IPL मैच के टिकटों की कालाबाजारी करते दो लोग गिरफ्तार
Published on: 

जयपुर : राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले ‘राजस्थान रॉयल्स’ तथा ‘गुजरात टाइटन्स’ के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटानी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्र प्रकाश (26) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे 2,400 रुपये की टिकट चार हजार रुपये में और 3,200 रुपये की टिकट पांच हजार रुपये में बेच रहे थे। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी और मुद्रित दरों से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in