Chhattisgarh में मुठभेड़ के दौरान मारे गए दो इनामी नक्सली, 13 लाख रुपये था इनाम

मारे गए दो नक्सली पर 13 लाख का इनाम घोषित था
Chhattisgarh में मुठभेड़ के दौरान मारे गए दो इनामी नक्सली, 13 लाख रुपये था इनाम
Published on: 

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए, दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पूर्वी बस्तर डिवीजन के डिविजनल कमेटी सदस्य हलदर और एरिया कमेटी सदस्य रामे को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि हलदर पर 8 लाख रुपये और रामे पर 5 लाख रुपये का इनाम था।

अधिकारियों ने मुठभेड़ स्‍थल से बरामद किये कई हथियार

मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और नक्सली सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा में स्थित किलम -बरगुम क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव ‘जिला रिजर्व गार्ड’ और ‘बस्तर फाइटर्स’ के दल को मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान मंगलवार देर शाम सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अब तक 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in