अमेरिक में दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, एक पायलट की मौत

हैमोंटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट’ के ऊपर 'एनस्ट्रोम एफ-28ए' और 'एनस्ट्रोम 280सी' हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। दोनों हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार थे।
अमेरिक में दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, एक पायलट की मौत
Published on

हैमोंटन (अमेरिका) : अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा में दो हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रियल ने बताया कि बचाव दल को पूर्वाह्न करीब 11:25 बजे विमान दुर्घटना की सूचना मिली। घटनास्थल के वीडियो में एक हेलीकॉप्टर तेजी से जमीन पर गिरता नजर आ रहा है।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के अनुसार, ‘हैमोंटन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट’ के ऊपर 'एनस्ट्रोम एफ-28ए' और 'एनस्ट्रोम 280सी' हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। दोनों हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार थे।

उसने बताया कि दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) मामले की जांच कर रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी 'एक्यूवेदर' के अनुसार, दुर्घटना के समय हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन हवा की गति धीमी थी और और दृश्यता अच्छी थी।

अमेरिक में दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, एक पायलट की मौत
अमेरिका में ट्रंप से मिले जेलेंस्की, क्या लंबी बातचीत के बाद थमेगा यूक्रेन-रूस युद्ध?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in