बिहार बोर्ड की 10वीं के परिणाम में दो छात्राएं नंबर वन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया जिसमें 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
बिहार बोर्ड की 10वीं के परिणाम में दो छात्राएं नंबर वन
Published on

पटनाः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रविवार को कक्षा 10 का परिणाम घोषित कर दिया जिसमें 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जमुई जिले की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

परिणाम घोषित करते हुए मंत्री ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के परिणाम मार्च में ही घोषित करने वाला बिहार एकमात्र राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग से मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड 12 दिन में पूरी की गई। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 81.79 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं।” इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे। समिति ने कक्षा 12 का परिणाम 25 मार्च को घोषित किया था।

बिहार बोर्ड की 10वीं के परिणाम में दो छात्राएं नंबर वन
एक दशक में इतने माओवादियों ने डालीं बंदूकें

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in