महानगर में दो ऑटो रूटों का हुआ विस्तार

Two auto routes were extended in the metropolis.
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बेलियाघाटा और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यातायात की पुरानी समस्या और वाहनों की कमी को देखते हुए स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। क्षेत्र के दो पुराने ऑटो रूटों का विस्तार कर नये मार्गों का उद्घाटन किया गया है। अब धापा-माठपुकुर के निवासी सीधे ऑटो से आरजी कर अस्पताल पहुंच सकेंगे, वहीं मेट्रोपॉलिटन इलाके से बाईपास की भीड़ से बचते हुए सीधे उल्टाडांगा स्टेशन तक का सफर सुगम हो गया है। हाल ही में कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य स्वप्न समाद्दार और जीवन साहा की उपस्थिति में इन विस्तारित रूटों का शुभारंभ हुआ।

धापा से सीधे आरजी कर जाना हुआ आसान

स्वप्न समाद्दार ने बताया कि बेलतला आरटीओ से अनुमति मिलने के बाद इन रूटों का विस्तार करते हुए जनता के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को इन जगहों पर यातायात करने में काफी सहूलियत होगी। फिलहाल दोनों रूटों को मिलाकर लगभग 150 ऑटो उपलब्ध करवाये गये है जो कि यात्रियों की संख्या तो देखते हुए बढ़ायी जायेगी। स्थानीय निवासियों ने इस पर खुशी जतायी है। उनका कहना है कि पहले चित्तरंजन मेडिकल कॉलेज ही एकमात्र विकल्प था, जहां भारी भीड़ रहती है। अब आरजी कर जाना बेहद आसान हो गया है। ऑटो यूनियन के नेता अभिजीत सरकार ने संकेत दिया है कि भविष्य में यात्रियों के दबाव को देखते हुए ऑटो की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

ये होंगे नये मार्ग:

मेट्रोपॉलिटन से उल्टाडांगा : यह ऑटो मेट्रोपॉलिटन से कनाल साउथ रोड, बजरंगबली मंदिर, गगन सरकार रोड, बेलियाघाटा मेन रोड, फूलबागान और कांकुड़गाछी होते हुए उल्टाडांगा स्टेशन पहुंचेॆगे। पहले यह रूट उल्टाडांगा से आलोछाया तक थी।

माठपुकुर से आरजी कर : धापा-माठपुकुर से चलकर डीसी दे रोड, वास्तुहारा स्कूल, सीआईटी मोड़ और मानिकतला होते हुए यह ऑटो आरजी कर अस्पताल तक जाएंगे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in