ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

संघर्ष विराम नहीं हुआ तो ऊर्जा ढांचे को तबाह करने की धमकी
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी
Published on

वाशिंगटन : डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द संघर्ष विराम नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के असैन्य ढांचे को निशाना बनाएगा।

ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन ईरान के साथ सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के लिए “गंभीर बातचीत” कर रहा है, लेकिन यदि जल्द कोई समझौता नहीं होता है, तो बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने धमकी दी कि अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल कुओं और खार्ग द्वीप को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला गया, तो कार्रवाई और तेज की जाएगी।

उन्होंने अपने बयान में दावा किया कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन समझौते की संभावना अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति की कोशिशें जारी हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in