जश्न के सिक्के पर ट्रंप की छवि

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी होने वाले एक स्वर्ण सिक्के पर चित्रित की जाएगी।
जश्न के सिक्के पर ट्रंप की छवि
Published on

वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छवि देश की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी होने वाले एक स्वर्ण सिक्के पर चित्रित की जाएगी। हालांकि इस कदम की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं। एक बयान के मुताबिक, 24 कैरेट के इस स्वर्ण सिक्के पर ट्रंप को मुट्ठी बांधे हुए रेसोल्यूट डेस्क के सहारे खड़े हुए दर्शाया गया है। यह किसी जीवित राष्ट्रपति के सिक्के पर चित्रित होने का दूसरा उदाहरण होगा।

इससे पहले, अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज को जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ एक स्मारक सिक्के पर दिखाया गया था। यह सिक्का अमेरिका की आज़ादी के 150 साल पूरे होने के मौके पर 1926 में ढाला गया था।

अमेरिकी ललित कला आयोग ने 19 मार्च को अपनी बैठक में स्मारक स्वर्ण सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दे दी, जिसे अंतिम आकार तय होने के बाद ढाला जाएगा। अमेरिका के वित्त मंत्री ब्रैंडन बीच ने ‘फॉक्स बिजनेस’ को दिए एक बयान में कहा, “जैसे-जैसे हम अपनी 250वीं वर्षगांठ के करीब पहुंच रहे हैं, हम ऐसे सिक्के तैयार करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं जो हमारे देश और लोकतंत्र की अटूट भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे सिक्कों के अग्रभाग के लिए हमारे वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की छवि से अधिक उपयुक्त कोई और छवि नहीं हो सकती।”

जश्न के सिक्के पर ट्रंप की छवि
धुरंधर: द रिवेंज पर अनुपम खेर फिदा

अमेरिकी संघीय कानून के अनुसार, किसी भी जीवित राष्ट्रपति की छवि अमेरिकी मुद्रा पर नहीं हो सकती। हालांकि, बीच ने कहा कि प्रस्तावित स्मारक सिक्का प्रचलन में मौजूद मुद्रा से अलग होगा और अंतिम डिजाइन का चयन करने व इसे जारी करने का एकमात्र अधिकार वित्त मंत्री के पास होगा। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप की छवि वाले इस सोने के सिक्के को शर्मनाक और राष्ट्र के मूल्यों के विरुद्ध बताया है। सीनेटर जेफ मर्कले (डी-ओरेगन) ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया, “ सम्राट और तानाशाह सिक्कों पर अपनी तस्वीरें छपवाते हैं, लोकतंत्र के नेता नहीं।”

यह सिक्का अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए जा रहे विशेष संस्करणों की मुद्राओं और पदकों की श्रृंखला में शामिल हो सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in