ट्रंप- मेलोनी टकराव गहराया, पोप विवाद से बढ़ी दूरी

ईरान युद्ध और पोप की आलोचना को लेकर अमेरिका, इटली और ब्राजील के नेताओं में तीखी बयानबाजी
ट्रंप- मेलोनी टकराव गहराया, पोप विवाद से बढ़ी दूरी
Published on

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पोप की आलोचना के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनके रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। ट्रंप ने ईरान युद्ध में समर्थन न देने और पोप के पक्ष में खड़े होने पर मेलोनी की कड़ी आलोचना की।

ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें मेलोनी से अधिक साहस की उम्मीद थी, लेकिन वह गलत साबित हुए। वहीं मेलोनी ने पोप पर ट्रंप के हमले को “अस्वीकार्य” बताया, हालांकि उन्होंने ट्रंप के आरोपों का सीधे जवाब नहीं दिया।

इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी ट्रंप पर निशाना साधते हुए पोप के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि शांति और मानवता की बात करने वालों पर अक्सर ताकतवर लोग हमला करते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद मेलोनी के लिए राजनीतिक रूप से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि वह देश में आर्थिक दबाव और हालिया राजनीतिक झटकों से उबरने की कोशिश कर रही हैं।

ईरान युद्ध को लेकर इटली और अमेरिका के बीच मतभेद साफ दिख रहे हैं। मेलोनी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि इटली इस युद्ध में शामिल नहीं होगा।

पोप लियो 14वें और ट्रंप के बीच विवाद तब बढ़ा जब पोप ने युद्ध और हिंसा के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि ईश्वर बम गिराने वालों का साथ नहीं देते। इसके जवाब में ट्रंप ने पोप पर वामपंथी प्रभाव में होने का आरोप लगाया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in