ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा– आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो सकता है

ट्रुथ सोशल पर बयान, सत्ता परिवर्तन और बड़े घटनाक्रम के संकेत दिए
ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, कहा– आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो सकता है
Published on

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो सकता है, जिसे फिर कभी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकेगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा होने की आशंका है। उन्होंने संकेत दिया कि सत्ता परिवर्तन की स्थिति बन रही है और अलग, अधिक बुद्धिमान तथा कम कट्टरपंथी सोच वाले लोगों के सत्ता में आने से कुछ बड़ा और क्रांतिकारी हो सकता है।

ट्रंप के इस बयान को ईरान को दी गई कड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र में पहले से ही अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, ऐसे में इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता और बढ़ा दी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in