बच्चों के शवों के बीच ट्रंप! ईरान का विवादित पोस्टर वायरल

मिनाब स्कूल हमले के बाद अमेरिका-इजराइल पर आरोप, ट्रंप बोले– जांच के बिना कुछ नहीं कह सकता
बच्चों के शवों के बीच ट्रंप! ईरान का विवादित पोस्टर वायरल
Published on

मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर तीखा हमला करते हुए एक विवादित पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर उस हमले के बाद सामने आया जिसमें दक्षिणी ईरान के शहर Minab के एक लड़कियों के प्राथमिक स्कूल पर मिसाइल गिरने से बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक 28 फरवरी को हुए इस हमले में करीब 175 लोगों की जान गई, जिनमें ज्यादातर छात्राएं थीं। ईरान का आरोप है कि यह हमला अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के दौरान हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में ट्रंप को व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ बच्चों के शवों के बीच खड़े दिखाया गया है। उनके हाथ में Nobel Peace Prize का पदक दिखाया गया है। इस पोस्टर के जरिए ईरान ने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि वे शांति नहीं बल्कि युद्ध के जरिए नोबेल पुरस्कार हासिल करना चाहते हैं।

हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे साबित हो कि स्कूल पर हमला अमेरिकी मिसाइल से हुआ था।

ट्रंप ने यह भी कहा कि Tomahawk cruise missile कई देशों के पास है और संभव है कि हमला किसी और ने किया हो। उन्होंने यहां तक दावा किया कि यह हमला ईरान की ओर से भी गलती से हो सकता है, क्योंकि उनके मुताबिक ईरानी हथियार “काफी असटीक” होते हैं।

अमेरिका-इजराइल के हमलों में अब तक ईरान में करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in