पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान बंगाली बाबू ने कर दी हत्या

जाने क्या है पूरा मामला
पत्नी की शराब पीने की आदत से परेशान बंगाली बाबू ने कर दी हत्या
Published on: 

पणजी : गोवा में पत्नी की शराब पीने की लत से परेशान पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना 30 अप्रैल को दक्षिण गोवा के फतोर्दा कस्बे में हुई थी। बताया गया कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी कृष्णा रॉय (बंगाली बाबू) ने अपनी पत्नी की शराब पीने की लत के कारण उसकी डंडे और बेल्ट से कथित तौर पर पिटाई की जिससे महिला की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गोवा से भाग गया जिसे बाद में कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अपराध के बारे में पुलिस को किसने सूचित किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in