ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! कालीघाट ऑफिस पहुंची CID

TMC पर संकट गहराया, पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता 8 दिन की पुलिस हिरासत में; बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! कालीघाट ऑफिस पहुंची CID
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए चुनौतियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पार्टी की चुनावी हार और संगठन के भीतर बढ़ती असंतोष की खबरों के बीच मंगलवार को एक नया घटनाक्रम सामने आया, जब सीआईडी की टीम कोलकाता स्थित ममता बनर्जी के कालीघाट कार्यालय पहुंची।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी की टीम टीएमसी के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को नोटिस देने के सिलसिले में वहां पहुंची थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सीआईडी या अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। विपक्षी दल इसे टीएमसी नेतृत्व पर बढ़ते दबाव के रूप में देख रहे हैं, जबकि पार्टी समर्थकों का कहना है कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से किया जा रहा है।

सब्यसाची दत्ता को 8 दिन की पुलिस हिरासत

इसी बीच टीएमसी के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता को अदालत ने आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। उनके खिलाफ चल रही जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने हिरासत की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी।

TMC के लिए बढ़ रही राजनीतिक चुनौती

पार्टी पहले ही अंदरूनी असंतोष, बागी नेताओं की गतिविधियों और चुनावी झटकों का सामना कर रही है। ऐसे में सीआईडी की सक्रियता और पूर्व विधायक की गिरफ्तारी जैसे घटनाक्रम टीएमसी के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों को और बढ़ा सकते हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में इन मामलों की दिशा पश्चिम बंगाल की राजनीति पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है। फिलहाल राज्य की राजनीति में इन घटनाओं को लेकर हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! कालीघाट ऑफिस पहुंची CID
मोदी को भूल जाएंगे लोग, नेहरू को नहीं : राउत
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in