पुलिस मुख्यालय में त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत से हड़कंप, फंदे से झूलता शव मिला

DGP
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत
Published on

अगरतला : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड़ का शव अगरतला पुलिस हेडक्वार्टर में मिलने से हड़कंप मच गया। उनके शव को अगरतला के जीबी अस्पताल ले जाया गया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत के मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कार्यालय कक्ष में फंदे से झूलता मिला शव

सूत्रों ने बताया कि अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय कक्ष में फंदे से लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आगे की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार्यालय परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई भी अन्य जानकारी पुलिस की तरफ से नहीं दी गई है।

मौके पर सीएम पहुंचे

इस दुखद घटना की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ) माणिक साहा तुरंत पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित गृह विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल जीबी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मुख्यालय के भीतर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और घटना के तुरंत बाद जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अनुराग धनखड़ के बारे में

1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग धनखड़ ने 2025 में त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) का पद संभाला था। उल्लेखनीय है कि अनुराग धनखड़ ने सीबीआई में नीरव मोदी मामले की जांच का नेतृत्व भी किया था। उन्होंने 1984 में सिख समुदाय के नरसंहार की जांच के लिए बनी एसआईटी का भी नेतृत्व किया था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in