TMC के 10 वादे, ‘दुआरे चिकित्सा’ बड़ा दांव

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को व्यापक बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित 10 वादे किए गए हैं।
तृणमूल के चुनावी घोषणा पत्र में दुआरे चिकित्सा योजना महत्वपूर्ण घोषणा।
तृणमूल के चुनावी घोषणा पत्र में दुआरे चिकित्सा योजना महत्वपूर्ण घोषणा।
Published on

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं के दायरे को व्यापक बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित 10 वादे किए गए हैं।

घोषणापत्र का अनावरण करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने पर ये प्रतिबद्धताएं सरकार के लिए मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके समक्ष आदरपूर्वक अपनी 10 ‘प्रतिज्ञाएं’ प्रस्तुत करती हूं जो अगले पांच वर्षों में हमारी सरकार की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेंगी।’’

प्रमुख प्रतिबद्धताओं में से एक है घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की पहल - ‘दुआरे चिकित्सा’ शुरू करने का वादा जिसके तहत राज्य सरकार हर साल प्रत्येक ब्लॉक और कस्बे में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवाएं हर घर के आंगन तक पहुंचेंगी। हर ब्लॉक और कस्बे में ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके घर पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।’’

तृणमूल के चुनावी घोषणा पत्र में दुआरे चिकित्सा योजना महत्वपूर्ण घोषणा।
आचार संहिता पर टकराव, क्या ममता ने तोड़ी आचार संहिता?

पार्टी ने महिलाओं के लिए शुरू किए गए एक प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रम ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाने का भी वादा किया। बनर्जी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार की केंद्रीय प्राथमिकता बनी हुई है। पार्टी द्वारा किए गए संशोधित लाभ के वादे के तहत मासिक वित्तीय सहायता में 500 रुपये की वृद्धि की जाएगी। सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से संबंधित महिलाओं को प्रत्यक्ष हस्तांतरण के माध्यम से प्रति माह 1,700 रुपये प्राप्त होंगे।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘घोषणापत्र में किए गए वादों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास का पहिया बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ता रहे और खुशियों की रोशनी मेरे प्यारे बंगाल के हर घर तक पहुंचे’’।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in