‘‘बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो जाएगी तृणमूल’’

 ‘‘बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो जाएगी तृणमूल’’
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मंत्री तापस राय ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो जाएगी। विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में रॉय ने दावा किया कि तृणमूल ने कई ऐसे लोगों को शामिल किया, जिनका राजनीति से ज्यादा सरोकार नहीं था। उन्होंने दावा किया कि अब पार्टी के अंदरूनी मतभेद और अंतर्विरोध सतह पर दिखाई देने लगे हैं। मानिकतला से भाजपा के विधायक तापस रॉय ने कहा कि तृणमूल में विभाजन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंततः यह पार्टी पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो जाएगी। दावा किया, ‘‘कई नेताओं और विधायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ये घटनाक्रम संकेत दे रहे हैं कि पार्टी टूट की ओर बढ़ रही है, ठीक वैसी ही स्थिति जैसी महाराष्ट्र में हुई थी।’’

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा था कि पार्टी के ज्यादातर विधायक ममता बनर्जी के साथ बने रहेंगे और संगठन की कमान वरिष्ठ नेताओं के हाथों में ही रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा विपक्ष को अस्थिर करने और दल-बदल को बढ़ावा देने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

बागी गुट के नेता माने जाने वाले निष्कासित टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी का नियंत्रण अब ‘आई-पैक’ के हाथों में चला गया है और इसका संचालन ममता बनर्जी नहीं कर रही हैं। बनर्जी ने विधानसभा परिसर के बाहर यह टिप्पणी की। सदन की कार्यवाही नहीं होने के बावजूद उनके विधानसभा पहुंचने से राजनीतिक अटकलों को और बल मिला।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in