केजरीवाल मामले में भाजपा पर बरसी तृणमूल

तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में बरी करने के फैसले का स्वागत किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया।
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया।
Published on

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में बरी करने के फैसले का स्वागत किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दोनों नेताओं और 21 अन्य को कथित शराब नीति घोटाला मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया और उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने आरोप लगाया कि यह मामला ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ था और इसका उद्देश्य विपक्षी नेताओं को ‘‘बदनाम’’ करना था।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘भाजपा ने विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए एक फर्जी मामला दर्ज कराया, जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनके मनोबल को तोड़ने तथा उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। एक बार फिर सीबीआई और ईडी को अपने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की भाजपा की बेशर्म चाल बेनकाब हो गई है। मोदी-शाह सरकार इन फर्जी मामलों की तरह जल्द ही ढह जाएगी।’’ तृणमूल सांसद ने केजरीवाल और सिसोदिया को ‘‘इस अन्याय के खिलाफ जीत हासिल करने’’ के लिए बधाई दी। गोखले ने सोशल मीडिया मंच पर कहा, ‘‘आपकी सच्चाई साबित हो गई है और इस कठिन दौर में आपने जो साहस दिखाया, हम उसे सलाम करते हैं।’’

महुआ ने भी भाजपा की आलोचना की

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने भी केजरीवाल को बधाई दी और जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सत्यमेव जयते! भाजपा, समय रहते सबक सीख लो। तुम्हारे सारे गंदे हथकंडे, तुम्हारी ईडी, तुम्हारी सीबीआई - ये सब कठपुतलियां सच्चाई के सामने मिट जाएंगी। बधाई हो अरविंद केजरीवाल।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in