तृणमूल ने भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पर उठाया सवाल

भाजपा की टीम पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखें : शशि पांजा
तृणमूल ने भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पर उठाया सवाल
Published on

काेलकाता : कसबा गैंगरेप कांड को लेकर उबाल है। भाजपा लगातार तृणमूल पर आरोप लगा रही है। वहीं तृणमूल भी भाजपा नेताओं की कथित कई अभियुक्तों के साथ तस्वीरें सामने ला रही है। इसी बीच भाजपा की चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम कोलकाता पहुंच गयी है। इस टीम पर तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि भाजपा को पहले अपने उन राज्यों पर ध्यान देना चाहिए जहां महिलाओं पर अपराध ज्यादा है। राज्य की मंत्री डॉ. शशि पांजा ने भाजपा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी टीम की आलोचना की और उन्हें कार्तिक महाराज द्वारा कथित रूप से बलात्कार पीड़िता से मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी को फोटो ऑप्टिक्स के बजाय उन राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जहां वह सत्ता में है और कार्तिक महाराज जैसे 'बलात्कारियों' का बचाव करना बंद करे। उन्होंने भाजपा की फैक्ट फाइंडिग कमेटी के सदस्यों के ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर भी आरोप लगाये। उन्होंने बिप्लब देब को लेकर कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसके शासन में त्रिपुरा में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला किया गया। सुष्मिता देव पर त्रिपुरा में हमला हुआ। जब वे सीएम थे। मंत्री ने आरोप लगाया कि जब हाथरस बलात्कार का मामला हुआ, तो सत्यपाल सिंह ने कथित तौर पर कहा था कि पुलिस और सरकार बलात्कार नहीं रोक सकती। मीनाक्षी लेखी पूर्व केंद्रीय मंत्री जिन्होंने सदन में मध्य प्रदेश में विपक्ष को एजेंसी को लेकर धमकी दी थी। शशि पांजा ने मनन मिश्रा पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने कथित तौर पर पूर्व सीजेआई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले पर कहा था कि बलात्कार, यौन शोषण पीड़ितों के बयानों को सच नहीं माना जाना चाहिए। शशि पांजा ने कहा कि भाजपा को फोटो ऑप्टिक्स के बजाय अपनी सत्ता वाली राज्यों पर ध्यान देनी चाहिए। शशि पांजा ने कहा कि बंगाल में गणतंत्र है और इसका जीता जागता उदहारण है कि भाजपा के कुछ प्रतिनिधी यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक डेलिगेशन है जो बंगाल में आकर पांच सितारा होटल में ठहरेंगे देखेंगे लेकिन जब हमारे डेलिगेशन ने यूपी पहुंचने की कोशिश की या फिर त्रिपुरा असम जाने की कोशिश की तो उन्हें रोका गया। यही प्रमाण है कि भाजपा शासित राज्यों में गणतंत्र नहीं है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in