तृणमूल के चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला

फ्रिज किए जाने के खिलाफ सुनवाई शीघ्र
तृणमूल के चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को फ्रिज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया गया है। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सोमवार को इसे चीफ जस्टिस के बेंच में मेंशन करते हुए शीघ्र सुनवाई की जाने की अपील की। ममता बनर्जी ने यह पिटीशन दायर किया है। चीफ जस्टिस के बेंच में कब सुनवाई होगी यह अभी तय नहीं हो पाया है।

चीफ जस्टिस के बेंच में दायर पिटीशन में चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाया गया है। सवाल किया गया है कि विधानसभा उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से सिर्फ एक दिन पहले प्रतीक और पार्टी को क्यों फ्रिज किया गया। इसमें चुनाव आयोग के आदेश पर स्टे लगाने की अपील की गई है। एडवोकेट सिब्बल ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक नया माइलस्टोन तैयार किया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि शीघ्र ही मामले को लिस्ट में लाने का प्रयास किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in