राजनीतिक लाभ के लिए तृणमूल ने समुदायों को विभाजित किया : शुभेंदु

राजनीतिक लाभ के लिए तृणमूल ने समुदायों को विभाजित किया : शुभेंदु
Published on: 

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए जानबूझकर विभिन्न समुदायों और सामाजिक समूहों के बीच मतभेद पैदा किए। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने बंगाली और गैर-बंगाली, कुर्मी और आदिवासी तथा मतुआ और गैर-मतुआ समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर अलग-अलग समुदायों और सामाजिक समूहों के बीच मतभेद और टकराव पैदा किए। उसका एकमात्र उद्देश्य राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को बांटना था।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इसके बजाय क्षेत्र में विकास, उद्योगीकरण और रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बांकुड़ा में उद्योग लगाने की सुविधा के लिए भूमि बैंक तैयार करेंगे। हम जिले के युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी देंगे, ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्यान आर्थिक विकास के अवसर पैदा करने और क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News