तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर आयी सामने

तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी एक बार फिर आयी सामने
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कूचबिहार : तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी फिर एक बार सामने आयी है। अंचल अध्यक्ष के द्वारा अंचल के उपाध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर देने की घटना के बाद गुटबाजी सामने आयी है। घटना कूचबिहार एक प्रखंड के मोयामारी ग्राम पंचायत की है। मोयामारी अंचल तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पंचायत समिति अध्यक्ष और अंचल अध्यक्ष अपने लोगों को काम देते हैं जिसका विरोध करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को मोयामारी क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब ने पत्रकार सम्मेलन करते हुए आरोप लगाया कि अंचल के अध्यक्ष नजरुल इस्लाम ने रविवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक कर उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की है जो उन्हें लिखित तौर पर नहीं देकर बल्कि उनके घर के सामने माइकिंग के माध्यम से उन्हें बताया गया। बाद में जब उन्होंने इस मामले को लेकर जिला अध्यक्ष को व्हाट्सएप किया, तो जिला अध्यक्ष की तरफ कोई जवाब नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कूचबिहार एक प्रखंड पंचायत समिति अध्यक्ष माधवी नाग, मोयामारी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नजरुल इस्लाम इस क्षेत्र में सारे काम अपने लोगों को दे रहे हैं। यहां तक कि काम नहीं करके भी पैसा ले लिया जा रहा है। माधवी नाग के भाई तापस नाग, क्षेत्रीय अध्यक्ष नजरुल इस्लाम के दो बेटे अल्ताफ हुसैन और अजहर हुसैन ठेकेदार का काम करते हैं। उन्हें सारा काम मिलता है। उन्होंने इस घटना का विरोध किया। इसके अलावा वर्तमान तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य समूह रवींद्रनाथ घोष और पार्थ प्रतिम रॉय को विभिन्न कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण उन्हें निकाला गया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जिला के नेताओं की मदद से ही यह काम हो रहा है। हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष नजरुल इस्लाम ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी विरोधी काम करने के लिए निष्कासित किया गया है। 

तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने कहा

तृणमूल कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल जलील अहमद ने कहा कि निष्कासन करना सही नहीं है और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शिकायत करना भी सही काम नहीं है। पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। पूरे विषय को हम देखेंगे। वहीं भाजपा कूचबिहार जिला अध्यक्ष अभिजीत बर्मन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग है। आज की घटना से साबित होता है कि उनका समूह मूल रूप से इस मनी लॉन्ड्रिंग वाली पार्टी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in