गैंगरेप के बाद आदिवासी महिला की मौत, 2 गिरफ्तार

जाने क्या है पूरा मामला
गैंगरेप के बाद आदिवासी महिला की मौत, 2 गिरफ्तार
Published on

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45 वर्षीया एक आदिवासी महिला की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने खालवा तहसील में रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। खंडवा के एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को बुरी तरह पीटा गया और खून बहने से उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा, ‘खंडवा जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट में आगे के विवरण का खुलासा किया जाएगा।’ अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं और वह तथा अभियुक्त कोरकू आदिवासी समुदाय से हैं। पुलिस के अनुसार, महिला और अभियुक्त शुक्रवार को एक शादी में शामिल हुए थे और फिर पीड़िता के परिवार वाले उसे शनिवार सुबह अभियुक्त पुरुषों में से एक के घर से घर ले आए। रघुवंशी ने बताया कि अपराह्न करीब 2 बजे उसकी मौत हो गयी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने जब इस नृशंस अपराध को अंजाम दिया तो वे नशे में धुत थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in