आज है अंतिम तारीख, सीएस पंत के फैसले पर निगाहें

क्या चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे अनुपालन दस्तावेज़?
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: राज्य प्रशासन के लिए आज बेहद अहम दिन है। चुनाव आयोग (ईसी) को अनुपालना रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तारीख आज ही है। साथ ही, कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद में राज्य के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जाना है। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने राज्य सरकार से स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निर्धारित समयसीमा 21 अगस्त तक के भीतर सभी अनुपालन दस्तावेज जमा किए जाएं और संबंधित अधिकारियों पर कदम उठाए जाएं। हालांकि, अब तक प्रशासनिक स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है, यहां तक कि सीएस मनोज पंत की ओर से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। आयोग ने इस मामले में चार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है और इसके लिए 21 अगस्त तक की समयसीमा तय की है। राज्य के भीतर यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या सरकार आज दोनों मोर्चों पर कोई ठोस कदम उठा पाएगी या नही।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in