आज सीएम ममता करेंगी कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन

साहित्य प्रेमियों में उत्साह चरम पर
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : महानगर का बहुप्रतीक्षित 49वां अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला 2026 आज, यानी गुरुवार को भव्य उद्घाटन के साथ शुरू हो रहा है। समारोह शाम 4 बजे मेला प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मेले का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर अर्जेंटीना के टैगोर-विशेषज्ञ और निबंधकार गुस्तावो कान्जोब्रे, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगुस्तीन काउचिनो, राज्य सरकार के मंत्री तथा अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार स्वप्नमय चक्रवर्ती को ‘गिल्ड लाइफटाइम लिटरेरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार की राशि दो लाख रुपये है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा। मेले के दौरान 30 जनवरी को 'सीनियर सिटीजन डे' मनाया जाएगा। इस अवसर पर कवि मृदुल दासगुप्ता, रूपा प्रकाशन के राजेंद्र कुमार मेहरा तथा उत्साही पाठक निर्मल भट्टाचार्य को सम्मानित किया जाएगा।

इसी के साथ कोलकाता लिटरेचर फेस्टिवल 24 और 25 जनवरी को आयोजित होगा, जिसमें वरिष्ठ लेखक अमिताभ घोष, चलचित्र निर्देशक गौतम घोष, लेखक देवदत्त पटनायक, किरण देसाई, दुर्जय दत्ता समेत अनेक प्रसिद्ध लेखक, कलाकार और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उस्ताद निशात खान की सितार वादन की प्रस्तुति और गायक अनुपम रॉय का विशेष कार्यक्रम भी शामिल है।

आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को एक बार फिर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की तीन नयी किताबों का भी विमोचन हो सकता है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in