बंगाल में हो रहे अन्याय के खिलाफ आज भाजपा विधायकों ने कर दिया विरोध प्रदर्शन

बंगाल में हो रहे अन्याय के खिलाफ आज भाजपा विधायकों ने कर दिया विरोध प्रदर्शन
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला विधायकों ने उत्तरी दिनाजपुर में दंपति की पिटाई करने और कूचबिहार में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसे प्रताड़ित करने के लिए विधानसभा परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने यह जानकारी दी। उत्तरी दिनाजपुर जिले के चोपड़ा इलाके में कथित अवैध संबंधों को लेकर एक दंपति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस ने घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी तजमुल उर्फ जेसीबी को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी, चोपड़ा से विधायक हमीदुल इस्लाम का करीबी है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। टीएमसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "पीड़ितों को सुरक्षा मुहैया करायी गयी है और घटना में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।" कूचबिहार जिले के माथाभंगा में 25 जून को भाजपा की एक महिला नेता को कथित रूप से निर्वस्त्र कर उसे प्रताड़ित किया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in