अमित शाह ने 'हरे कृष्ण महामंत्र' पढ़ा 'अधूरा'!

टीएमसी नाराज़, केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधा
मायापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मायापुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बुधवार को मायापुर में आयोजित सभा में ‘हरे कृष्ण महामंत्र’ अधूरा पढ़ने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। टीएमसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि क्या अब भाजपा को भगवान राम का नाम लेने में भी आपत्ति है?

टीएमसी के अनुसार, अमित शाह ने हरे कृष्ण महामंत्र का उच्चारण शुरू किया, लेकिन पहले दो पंक्तियों के बाद मंत्र का पाठ रोक दिया। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि अमित शाह ने महामंत्र का पहला भाग “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” पढ़ा, लेकिन दूसरे हिस्से “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” का उच्चारण नहीं किया। टीएमसी ने इसे या तो अज्ञानता या उदासीनता के रूप में देखा।

टीएमसी ने यह भी कहा कि यह कार्य नदिया की पवित्र भूमि पर हुआ है, जो सदैव श्री श्री चैतन्य महाप्रभु से जुड़ी रही है। ऐसे आधे-अधूरे उच्चारण से या तो श्रद्धा की कमी झलकती है या धर्म के प्रति समझ की कमी प्रकट होती है।

टीएमसी ने यह सवाल भी उठाया कि क्या कोई और विरोधाभास हो सकता है, जब वही पार्टी जो हिंदू धर्म की एकमात्र रक्षक होने का दावा करती है, भगवान के नाम का पाठ पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ नहीं कर पाती।

हरे कृष्ण महामंत्र 15वीं सदी के भक्ति आंदोलन के दौरान श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के उपदेशों के माध्यम से व्यापक रूप से लोकप्रिय हुआ। टीएमसी का यह आरोप केंद्र सरकार पर धार्मिक संवेदनाओं के प्रति असंवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

इस घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है, क्योंकि यह हिंदू धर्म और धार्मिक भावनाओं के प्रति गंभीरता को लेकर भाजपा की छवि पर सवाल उठाता है। टीएमसी का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में आस्था और श्रद्धा का पूरा सम्मान होना चाहिए, न कि केवल औपचारिकता के लिए पाठ करना।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in