हालीशहर से तृणमूल नेता बिट्टू जायसवाल गिरफ्तार !

TMC Leader Bittu Jaiswal Arrested in Halisahar, Sent to 3-Day Police Custody
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हालीशहर: उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर थाना अंतर्गत हाजीनगर इलाके से एक प्रमुख तृणमूल नेता की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार नेता का नाम बिट्टू जायसवाल है। पुलिस ने उन्हें एक पुराने आपराधिक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद बिट्टू जायसवाल को बैरकपुर ACJM अदालत में पेश किया गया, जहाँ न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि बिट्टू जायसवाल का पुराना राजनीतिक इतिहास रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सक्रिय थे, लेकिन बाद में पूर्व तृणमूल विधायक सुबोध अधिकारी के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

कोर्ट ने 3 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा

उल्लेखनीय है कि बिट्टू जायसवाल पिछले काफी समय से केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर भी थे। पिछले लोकसभा चुनाव के मतदान से महज दो दिन पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारियों ने उनके आवास पर छापेमारी की थी। हालांकि, उस समय बिट्टू घर पर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण एनआईए के अधिकारी उन तक नहीं पहुंच पाए थे। अब एक पुराने मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद इलाके का सियासी पारा चढ़ गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in