टीएमसी हिंदी प्रकोष्ठ ने बैरकपुर में फूंका पुतला, सामाजिक बहिष्कार की मांग

अर्जुन सिंह के विवादित बयान पर भड़का गुस्सा !
TMC Hindi cell burns effigy in Barrackpore, demands social boycott
बैरकपुर में पूर्व भाजपा सांसद का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते दमदम-बैरकपुर जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अधिकारी व कार्यकर्ता
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और भाजपा नेता अर्जुन सिंह द्वारा बैरकपुर के विधायक व प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस टिप्पणी के खिलाफ 'दमदम-बैरकपुर संगठनात्मक जिला तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ' की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध मार्च और पुतला दहन

सोमवार को बैरकपुर स्थित जिला कार्यालय से हिंदी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने एक विशाल विरोध रैली निकाली। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बैरकपुर चिड़िया मोड़ पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अर्जुन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका कुशपुतला दहन किया। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अर्जुन सिंह लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर राजनीतिक मर्यादाओं को लांघ रहे हैं।

बैरकपुर में पूर्व भाजपा सांसद  के बयात का प्रतिवाद करते दमदम-बैरकपुर जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अधिकारी व कार्यकर्ता
बैरकपुर में पूर्व भाजपा सांसद के बयात का प्रतिवाद करते दमदम-बैरकपुर जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अधिकारी व कार्यकर्ता

सामाजिक बहिष्कार का आह्वान

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दमदम-बैरकपुर जिला हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित गुप्ता और उपाध्यक्ष तापस भगत ने किया। मीडिया से बात करते हुए अमित गुप्ता ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से अर्जुन सिंह के सामाजिक बहिष्कार की अपील की।

इस अवसर पर बैरकपुर शहर हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रमेश साव, नोआपाड़ा युवा टीएमसी की सह-संयोजिका सुरभि बाजपेयी, खरदह शहर हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अर्जुन सिंह ने अपने शब्दों पर माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in