TMC ने की शुभेंदु अधिकारी का नामांकन रद्द करने की मांग

आयोग के खिलाफ पक्षपात और नियम उल्लंघन का आरोप
TMC ने की शुभेंदु अधिकारी का नामांकन रद्द करने की मांग
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नंदीग्राम हमेशा राजनीतिक रूप से ‘हाई-वोल्टेज’ केंद्र रहा है। इसी केंद्र में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है और उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है।

तृणमूल का आरोप है कि राजनीतिक रैलियों के दौरान शुभेंदु ने लोगों को धमकी दी, उकसाया और केंद्रीय बलों का दुरुपयोग किया, जो भारतीय दंड संहिता और आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है। साथ ही, पार्टी ने कहा कि नामांकन पत्र जमा करने के दौरान आयोग की निर्देशिका का उल्लंघन हुआ।

नियम के अनुसार, रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में अधिकतम पांच लोग ही प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन सोशल मीडिया और सार्वजनिक तस्वीरों में देखा गया कि पांच से अधिक लोग मौजूद थे। तृणमूल ने आयोग से पांच मांगें रखीं जिनमें रिपोर्ट तलब करना, पक्षपाती रिटर्निंग ऑफिसर को बदलना, सभी उम्मीदवारों पर नियम लागू करना, शुभेंदु का नामांकन रद्द करना और निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना शामिल हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in