बरानगर में चुनावी दीवार लेखन को लेकर TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प , 2 घायल

TMC-BJP clash over election wall writing in Baranagar, 2 injured!
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बरानगर: पश्चिम बंगाल में चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक झड़प की खबरें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला बरानगर नगर पालिका के 15 नंबर वार्ड के अंतर्गत लेक व्यू पार्क इलाके का है, जहां चुनावी दीवार लेखन (Wall Writing) को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

घटना का विवरण

बताया जा रहा है कि इलाके में एक दीवार पर प्रचार लिखने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस मारपीट के दौरान दो भाजपा कार्यकर्ता से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे लेक व्यू पार्क इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख बरानगर थाने की पुलिस ने भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर

घटना के बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है । स्थानीय पार्षद व TMC जिला उपाध्यक्ष अंजन पाल उन्होंने भाजपा पर उकसाने और शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इलाके में जानबूझकर अशांति फैला रही है। दूसरी ओर भाजपा नेता सजल घोष ने तृणमूल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रचार करने से रोका जा रहा है और उन पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in