तिब्बत में भूकंप, नेपाल में आयी तबाही के एक हफ्ते बाद हिली धरती

Tibbat
नेपाल सीमा पर स्थित तिब्बत में आया भूकंप (फाइल फोटो)
Published on: 

नई दिल्ली : तिब्बत में गुरुवार, 3 अगस्त को भूकंप आने की खबर मिली है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 बतायी गयी है। यह भूकंप नेपाल में हुई तबाही के एक हफ्ते बाद आया है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। अभी तक किसी तरह के नुकसान या चोट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गत 26 अगस्त को नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से आई जबरदस्त बाढ़ से पहाड़ी इलाके के कई कस्बों और घाटियों में भारी तबाही मच गई । नेपाल त्रासदी के बाद गुरुवार तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही चार हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।

फिर से बाढ़ का खतरा बरकरार!

इस बीच खबरों के मुताबिक, नेपाल में भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से फिर से बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान डिवीजन की टेक्नीशियन सरस्वती बिष्ट ने बताया कि गुरुवार को भोटेकोशी नदी के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इससे भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के साथ-साथ रसुवा और नुवाकोट जिलों से बहने वाली छोटी नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in