सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों को दूसरी तिमाही में 30,106 करोड़ रुपये का मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 68.3% अधिक
New Delhi
पेट्रोलियम कंपनियों को मुनाफा
Published on: 

नयी दिल्ली : देश की तीन प्रमुख सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों- IOC, BPCLऔर HPCLने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 30,106 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 68.3% अधिक है।

मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से मिले भंडारण लाभ ने इस शानदार वापसी में अहम भूमिका निभाई है, जबकि पहली तिमाही में कंपनियों को लगभग 18,150 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस प्रदर्शन में इंडियन ऑयल (IOC) सबसे आगे रही, जिसने 21,630 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया।

हालांकि, BPCL का लाभ 22.5% घटकर 4,993 करोड़ रुपये और HPCL का मुनाफा 9% गिरकर 3,483 करोड़ रुपये रह गया। HPCL और BPCL का रिफाइनिंग मार्जिन बढ़कर क्रमशः 32.15 डॉलर और 32.53 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इसके बावजूद, पेट्रोल-डीजल के स्थिर खुदरा मूल्य और LPG पर बढ़ते घाटे ने कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है।

पेट्रोल पर 4-5 रुपये और डीजल पर 18-20 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है, जबकि LPG पर प्रति सिलेंडर घाटा सितंबर के 184 रुपये से बढ़कर दिसंबर तक 370 रुपये होने का अनुमान है। नियंत्रित कीमतों और समय पर सब्सिडी न मिलने से सितंबर अंत तक कंपनियों का कुल बकाया नुकसान 67,900 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News