नौवीं मंजिल से कूद कर तीन नाबालिग बहनों ने दी जान, उससे पहले लिखा- सॉरी पापा...

गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई।
नौवीं मंजिल से कूद कर तीन नाबालिग बहनों ने दी जान, उससे पहले लिखा- सॉरी पापा...
Published on

गाजियाबादः गाजियाबाद में मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें एक ऑनलाइन कोरियन गेम "लव गेम" की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को मंगलवार देर रात करीब 2.15 बजे सूचना मिली कि साहिबाबाद इलाके में टीला मोड़ पुलिस स्टेशन के तहत भारत सिटी के एक टावर में नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन लड़कियों ने छलांग लगा दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्थानीय निवासी चेतन कुमार की तीनों लड़कियां - निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12), भूतल पर गिरी थीं और बुरी तरह से घायल थीं। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं । अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

नौवीं मंजिल से कूद कर तीन नाबालिग बहनों ने दी जान, उससे पहले लिखा- सॉरी पापा...
भारत-अमेरिका व्यापार घोषणा के दूसरे दिन ही वॉशिंगटन पहुंचे जयशंकर, रुबियो से मिले

चिपकाया मिला सुसाइड नोट

लड़कियों के कमरे से शीशे पर चिपकाया एक नोट मिला है जिसे पुलिस सुसाइड नोट की तरह ले रही है। एक कागज के ऊपर पर लड़कियों ने लिखा था- एक सच्ची कहानी। इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो, क्योंकि ये सब सच है। सॉरी पापा।

समझा जा रहा है कि ये लड़कियों ने अपने माता-पिता को संबोधित कर ये लिखा है। लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने पुलिस को बताया है कि उन्हें यह पता नहीं था कि टास्क आधारित गेम खेल रही हैं। पचास गेम थे और जिनमें एक सोमवार को खत्म हुआ था। पुलिस को लड़कियों के कमरे से परिवार के कई फोटो मिले हैं जो फर्श पर बिखरे पड़े थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in