इस सप्ताह लगातार 3 दिन की सरकारी छुट्टी

लंबा वीकेंड लोगों के लिए खास
इस सप्ताह लगातार 3 दिन की सरकारी छुट्टी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सितंबर महीने के पहले सप्ताह में ही वीकेंड पर लगातार तीन दिनों की सरकारी छुट्टी मिलने जा रही है। राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार, 4 सितंबर, शुक्रवार को जन्माष्टमी के चलते राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 4 सितंबर को त्योहार की छुट्टी के बाद 5 सितंबर, शनिवार और 6 सितंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह सरकारी कर्मचारियों को शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी इस दौरान परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ घूमने-फिरने की भी योजना बना सकते हैं। वहीं, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों एवं कॉलेजों में भी 4 सितंबर को अवकाश रहेगा। शनिवार को स्कूलों में अर्धदिवसीय छुट्टी रहेगी, जबकि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण विद्यार्थियों को भी लगातार छुट्टी का लाभ मिलेगा। जन्माष्टमी के मौके पर लगातार तीन दिनों की छुट्टी से सरकारी कर्मचारियों और छात्रों में उत्साह है। त्योहार को देखते हुए बाजारों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जन्माष्टमी के साथ मिलने वाला यह लंबा वीकेंड लोगों के लिए खास रहने वाला है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in