बंगाल पर टला म्यांमार के कम दबाव का खतरा

म्यांमार के सिस्टम का कमजोर पड़ना और राहत
बंगाल पर टला म्यांमार के कम दबाव का खतरा
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूजा के त्योहारों से ठीक पहले म्यांमार के ऊपर बने गहरे कम दबाव के सिस्टम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन अलीपुर मौसम कार्यालय ने बंगाल के निवासियों को बड़ी राहत दी है। यह सिस्टम अब कमजोर होकर एक 'वेल-मार्क्ड' कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो चुका है और धीरे-धीरे बांग्लादेश तथा त्रिपुरा की ओर आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के चलते अब पश्चिम बंगाल में किसी भी तरह की भारी बारिश या गंभीर आपदा का कोई तत्काल खतरा नहीं मंडरा रहा है।

हल्की बारिश और उमस भरी गर्मी का अनुमान

भले ही बड़ा खतरा टल गया हो, लेकिन पूरी तरह से सूखे मौसम की उम्मीद अभी नहीं की जा सकती है। आगामी गुरुवार और शुक्रवार को कोलकाता समेत तटीय जिलों में छिटपुट हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। उत्तर बंगाल के उत्तरी पांच जिलों में भी रविवार तक छिटपुट फुहारें पड़ने का अनुमान है, जिससे मौसम मिला-जुला बना रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in