मुस्लिम देशों को ‌हिला देने वाले सलवान की हुई हत्या, जला दिया था कुरान

स्वीडन में इस्लाम धर्म के आलोचक सलवान की मौत
salwan momik.sanmarg.in
Published on: 

नई दिल्ली - स्वीडन में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की हत्या कर दी गई है। उनकी हत्या गोलीमार कर की गई। सलवान इस्लाम धर्म का आलोचक था। वह खबरों में तब आया जब उसने पिछले साल ईद के मौके पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में धार्मिक ग्रंथ कुरान का अपमान किया था। उसने स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने धार्मिक ग्रंथ कुरान को जलाया था। सलवान 38 वर्ष का था। 29 जनवरी की रात उसे स्टॉकहोम के एक इलाके में गोली मार दी गई।  

मुस्लिम देशों में था गुस्सा

आपको बता दें कि मोमिका का कुरान जलाने वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई मुस्लिम देशों में गुस्सा और आलोचना पैदा हुई। इसकी वजह से कई जगहों पर आशांति भी फैल गई। स्टॉकहोम की एक अदालत को गुरुवार को फैसला सुनाना था कि मोमिका जातीय घृणा भड़काने का दोषी है या नहीं। अदालत ने यह कहते हुए फैसला टाल दिया कि प्रतिवादी की मृत्यु हो गई है।

salwan momik.sanmarg.in

कई बार वॉर क्राइम के आरोप लगे थे

मोमिका ने खुद को एक ईसाई मिलिशिया के प्रमुख के रूप में पेश किया था। मोमिका का संगठन इमाम अली ब्रिगेड्स के अंतर्गत आता है। यह संगठन 2014 में बनाया गया था। कई बार इस संगठन पर वॉर क्राइम के आरोप लगते रहे हैं। मोमिका ने 2017 में स्टॉकहोम के बाहरी इलाके में अपना एक सशस्‍त्र समूह भी बनाया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in