फटने वाला है यह ज्वालामुखी, Yellow अलर्ट किया गया जारी

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
फटने वाला है यह ज्वालामुखी, Yellow अलर्ट किया गया जारी
Published on: 

नई दिल्ली - वैज्ञानिकों के अनुसार, अलास्का के निकट स्थित माउंट स्पर ज्वालामुखी के आगामी हफ्तों या महीनों में फटने की संभावना बढ़ गई है। हाल के दिनों में इस ज्वालामुखी में असामान्य गतिविधियां दर्ज की गई हैं। यह ज्वालामुखी एंकरेज से लगभग 129 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है और पिछली बार 1992 में फटा था, जब इसकी राख करीब 19 किलोमीटर दूर तक हवा में फैल गई थी।

Yellow अलर्ट जारी किया गया है

Scientists के अनुसार, माउंट स्पर में ज्वालामुखीय गैसों का उत्सर्जन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। इसके साथ ही, क्रेटर में भी गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। वेधशाला ने पिछले साल अक्टूबर में बढ़ती भूकंपीय हलचल और उपग्रह आंकड़ों के जरिए भूमि की स्थिति का विश्लेषण करने के बाद माउंट स्पर के लिए अलर्ट स्तर को बढ़ाकर 'येलो' कर दिया था।

यह भी पढ़ें - Earphone बन गया Killerphone

कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी

अलास्का ज्वालामुखी वेधशाला के अनुसार, गैस उत्सर्जन में वृद्धि यह संकेत देती है कि मैग्मा पृथ्वी की ऊपरी परत में प्रविष्ट हो चुका है, जिससे आने वाले हफ्तों या महीनों में ज्वालामुखी विस्फोट की संभावना बढ़ गई है।

हाल ही में वेधशाला के वैज्ञानिक डेविड फी ने बताया कि वर्ष 2024 में ज्वालामुखी के नीचे करीब 1,500 कम तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किए गए, जो आमतौर पर साल भर में आने वाले लगभग 100 भूकंपों की तुलना में कही अधिक हैं। फी के अनुसार, यह गतिविधि ज्वालामुखी विस्फोट का संकेत हो सकती हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News