यह स्टार करेंगे IPL की Opening Ceremony में परफॉर्म

ईडन गार्डन्स में होगा भव्य उद्घाटन
यह स्टार करेंगे IPL की Opening Ceremony में परफॉर्म
Published on

कोलकाता - IPL की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। BCCI ने इसके लिए काफी मेहनत की है। 22 मार्च को IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच के पहले BCCI ने एक धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया है। इस सेरेमनी में बॉलीवुड की कई ह​स्तियां परफॉर्म करेंगी। IPL ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी है।

यह स्टार करेंगे परफॉर्म

IPL की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार दिशा पटानी अपनी चमक ​बिखेरेंगी। IPL ने इस बात की भी पु​ष्टि कर दी है कि यह भव्य सेरेमनी ईडन गार्डन्स में होगी। दिशा पटानी के अलावा दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल भी इस सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। वर्तमान समय में श्रेसा देश की टॉप महिला सिंगर हैं। इतना ही नहीं दिशा और श्रेया के साथ रैपर करण औजला भी इस सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे।

जय शाह आ सकते हैं पहला मैच देखने

यह सेरेमनी आईपीएल के 18वें संस्करण की शुरुआत का प्रतीक होगा। इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उन्माद है। इस बात की उम्मीद है कि ओपनिंग सेरेमनी में ICC के चेयरमैन जय शाह के साथ-साथ कई बड़े पदा​धिकारी हिस्सा लेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल CAB के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, ''यह टिकटों की उच्च मांग वाला एक मार्की मैच है। ईडन गार्डन्स लंबे समय बाद उद्घाटन समारोह की मेजबानी करने के लिए तैयार है।''

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in