TMKOC का यह किरदार अस्पताल में है भर्ती, खराब है हालत

TMKOC का यह किरदार अस्पताल में है भर्ती, खराब है हालत
Published on

नई दिल्ली – तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर एक्टर सोढ़ी के फैंस के लिए बुरी खबर है। सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अस्पताल के बेड से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि उनकी हालत सही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बहोत प्यारा दिल छू लेने वाला मैसेज दिया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस गुरुचरण सिंह के जल्द ठीक होने की प्राथना कर रहे हैं।

'हालात बहुत ज्यादा खराब हो गई है '

अपने वीडियो में गुरुचरण सिंह ने सभी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वीडियो में उन्होंने फैंस को अपनी हालात के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने फैंस को प्यार और समर्थन बनाए रखने के लिए अपना आभार व्यक्त किया। वी‌डियो में उन्हें कहते हुए सुना जा रहा है कि 'हालात बहुत ज्यादा खराब हो गई है।' उन्होंने अपने वीडियो कैप्‍शन में लिखा कि,"धन धन साहेब श्री गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी की गुरुपुरब की लाखों बधाइयां। कल गुरु साहेब जी ने मुझे नया जीवन बख्‍शा है। गुरु साहेब जी को असीमित अनंत काल धन्यवाद। सबको दिल से नमस्कार और धन्यवाद। रब राखा जी, वाहेगुरु जी मेहर।" सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in