इस हादसे को रोका जाना चाहिए था- राष्ट्रपति ट्रंप ने उठाए सवाल

अब तक 19 शव बरामद
Trump.sanmarg.in
Published on: 

नई दिल्ली - अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। 29 जनवरी बुधवार देर रात को एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान पोटोमैक नदी में जा गिरा। यह एक छोटा यात्री विमान था। यह विमान कैन्सस के विचिटा से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। यह विमान जब रनवे पर लैंड करने वाला था तभी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। आपको बता दें कि अमेरिकी एयरलाइंस का यह विमान करीब 64 लोगों को लेकर कैन्सस से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। टक्कर के बाद तत्काल पुलिस और अन्य एजेंसियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक कुल 19 शव नदी से निकाले जा चूके हैं। यह अभियान देर रात से ही चल रहा है।

हादसे के वक्त ट्रंप व्हाइट हाउस में ही थे

डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन विमान हादसे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह अच्छा नहीं हुआ। आसमान साफ था, फिर भी हादसा कैसे हुआ? हेलीकॉप्टर विमान की तरफ क्यों बढ़ता रहा? वह ऊपर, नीचे या दूसरी दिशा में क्यों नहीं मुड़ा? इस हादसे को रोका जा सकता था। जब यह हादसा हुआ, ट्रंप व्हाइट हाउस में थे। व्हाइट हाउस और एयरपोर्ट के बीच की दूरी तीन किलोमीटर से कम है। प्लेन की तरफ अचानक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्यों आया, इस पर सवाल उठे हैं। जो हेलीकॉप्टर विमान से टकराया, वह अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक (H-60) हेलीकॉप्टर था। हादसे के बाद रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) इस टयराव की जांच करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News