Third Wave Coffee ने पूर्वी भारत में किया प्रवेश

Third Wave Coffee ने पूर्वी भारत में किया प्रवेश
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता का नया अड्डा आ गया है। भारत के पसंदीदा कॉफी फर्स्ट क्यूएसआर ब्रांड, Third Wave Coffee ने कोलकाता में तीन नए कैफे खोलकर पूर्वी भारत में कदम रखा है। इनमें से दो कैफे बालीगंज में और एक साल्ट लेक में खोले गए हैं। शहर में प्रवेश के समय ही एक साथ तीन कैफे खोलना बड़ी उपलब्धि है जो कोलकाता के मार्केट के लिए ब्राण्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान कोलकाता में 5-6 और कैफे खोलने तथा अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। देश भर में 220 से अधिक कैफेज के साथ, कोलकाता में Third Wave Coffee का प्रवेश पूर्वी भारत में स्पेशल टी-कॉफी और प्रीमियम कैफे अनुभव की बढ़ती मांग को दर्शाता है। कोलकाता के इन कैफेज में खास मैन्यू आइटम भी उपलब्ध हैं, जैसे टर्किश एग्स, शक्शुका, सॉरडो-बेस्ड बाइट्स और स्वादिष्ट लजानिया। लॉन्च के अवसर पर Third Wave Coffee के सीईओ रजत लूथरा ने कहा कि कोलकाता पूर्वी भारत के सबसे महत्वपूर्ण मार्केट्स में से एक है। इस क्षेत्र में कोलकाता से अपनी यात्रा शुरू करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। कोलकाता में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के साथ-साथ, हम गुवाहाटी, रांची, पटना और भुवनेश्वर जैसे अन्य शहरों में भी विस्तार की योजना बना रहे हैं, इससे क्षेत्र में हमारी मौजूदगी सशक्त होगी।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in